
यूपी चुनाव: योगी के सवाल पर बोले अखिलेश यादव- बीजेपी कोई भी चेहरा ले आए, जनता हटाने को तैयार
AajTak
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है '' जनता के सवालों के जवाब अगर भारतीय जनता पार्टी नहीं दे पाएगी तो इस बार प्रदेश की जनता भाजपा को हटाने के लिए तैयार है, कोई भी चेहरा ले आएं. किसी के भी नेतृत्व में चुनाव लड़ें. पहले भारतीय जनता पार्टी को पलटकर अपने संकल्प पत्र को पढ़ना चाहिए''
भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अपनी रणनीति बनाना शुरू कर चुकी है. उसके बड़े नेताओं जैसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी आगामी यूपी विधानसभा चुनाव CM योगी के नेतृत्व में ही लड़ने जा रही है. CM योगी के नेतृत्व में भाजपा द्वारा चुनाव लड़े जाने का सवाल जब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहा है '' जनता के सवालों के जवाब अगर भारतीय जनता पार्टी नहीं दे पाएगी तो इस बार प्रदेश की जनता भाजपा को हटाने के लिए तैयार है, कोई भी चेहरा ले आएं. किसी के भी नेतृत्व में चुनाव लड़ें. पहले भारतीय जनता पार्टी को पलटकर अपने संकल्प पत्र को पढ़ना चाहिए, किसानों की आय दुगुनी करने के लिए क्या किया है? बेरोजगार नौजवानों के लिए क्या किया है?''
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








