
यूपी चुनाव में ओवैसी की काट के लिए सपा-कांग्रेस का प्लान! इस रणनीति से रोकेंगे वोटों का बंटवारा
Zee News
सपा, बसपा और कांग्रेस को इस बात का डर है कि कहीं ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम मुस्लिम वोटों में सेंध लगाने में सफल हो गई तो बेड़ा गर्क हो जाएगा.
लखनऊ: अगले साल की शुरुआत में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं. अपने-अपने वोट बैंक को साधने की कोशिश करते हुए सियासी समीकरण बनाने में जुटी हैं. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस बार यूपी चुनाव में 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है. एआईएमआईएम के यूपी के चुनावी मैदान में उतरने से कांग्रेस, सपा और बसपा की टेंशन बढ़ गई है. सपा और कांग्रेस को ओवैसी से इसलिए लग रहा है डर असदुद्दीन ओवैसी भले ही उम्मीदवार 100 सीटों पर उतार रहे हों लेकिन उनके निशाने पर मुस्लिम बाहुल विधानसभा सीटें हैं. बसपा, सपा और कांग्रेस यूपी में मुस्लिम वोट बैंक का खुद को दावेदार बता रही हैं. हालांकि इन तीनों में सपा का पलड़ा ज्यादा भारी है. इन तीनों राजनीतिक दलों को इस बात का डर है कि कहीं ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम मुस्लिम वोटों में सेंध लगाने में सफल हो गई तो बेड़ा गर्क हो जाएगा.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








