
यूपी चुनाव: निषादों की जंग में नया भागीदार बना जलवंशी मोर्चा, फूलन देवी के पति निभाएंगे अहम भूमिका
AajTak
उमेद कश्यप मोर्चे की लॉन्चिंग के मौके पर राजधानी लखनऊ आने भी वाले थे परंतु अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते उनका दौरा टल गया. जलवंशी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र निषाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश में जलवंशी, निषाद जाति जैसे मल्लाह, केवट, धीवर, बिंद, कश्यप, गोरही, इत्यादि की जनसंख्या 18 फीसद हैं.
अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election) से पहले प्रदेश में सियासी पारा चढ़ने लगा है. अभी तक निषादों के वोटों (Nishad Voters) के लिए निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद और वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष और बिहार के मंत्री मुकेश साहनी ही दावेदार नजर आते थे पर अब जलवंशी मोर्चा इस जंग में नया भागीदार बन गया है. इस मोर्चे की अहम बात यह है कि इसमें फूलन देवी के पति उमेद कश्यप अहम भूमिका निभाने वाले हैं.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









