
यूपी चुनाव के दंगल में कूदेगी शरद पवार की NCP, अखिलेश संग मिलाया हाथ
AajTak
महाराष्ट्र में सत्ता में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार (Sharad Pawar) की राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) अब उत्तर प्रदेश में अभी अपनी किस्मत आजमाएगी. एनसीपी इस बार समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ सकती है.
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) से पहले राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. महाराष्ट्र में सत्ता में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार (Sharad Pawar) की राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) अब उत्तर प्रदेश में अभी अपनी किस्मत आजमाएगी. एनसीपी इस बार समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ सकती है. एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव केके शर्मा ने आजतक से बात करते हुए कहा कि यूपी में हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी, ये लड़ाई कई मुद्दों पर लड़ी जाएगी. महाराष्ट्र की तरह यहां भी हम मुख्य विपक्षी दलों के साथ जाएंगे और समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर भाजपा को हराएंगे. केके शर्मा ने कहा कि जो भी दल समान विचारधारा के होंगे, उनके साथ हम गठबंधन करेंगे. अभी सीट को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है, लेकिन शरद पवार और अखिलेश यादव के बीच फोन पर बात हो चुकी है. यूपी सरकार पर बरसे केके शर्मा एनसीपी नेता केके शर्मा ने कहा कि यूपी की योगी सरकार लोकतंत्र के लिए खतरा है, जो भी आवाज उठा रहा उसकी आवाज दबाई जा रही है. राज्य में जारी धर्म परिवर्तन के मसले पर बहस पर उन्होंने कहा कि कोई अपनी इच्छा से धर्म बदलता है, तो उसमें कुछ गलत नहीं है लेकिन हम जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ हैं. केके शर्मा ने कहा कि शरद पवार ने हम सभी को यूपी के लिए संदेश दिया है और कहा है कि यूपी में लोग रोजगार के लिए भटक रहे है, लोगों के मुद्दे अनसुलझे हैं, हमें उन सभी पर काम करना है. आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी हाल ही में गठबंधन को लेकर अहम बयान दिया था. अखिलेश के मुताबिक, सपा इस बार बड़े दलों के साथ ना जाकर छोटे दलों के साथ गठबंधन करेगी. ऐसे में अब हर किसी की नज़र सपा-एनसीपी के गठबंधन पर टिकी है.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







