
यूपी: कोरोना टीकाकरण के लिए घर-घर पहुंचेगी ‘बुलावा पर्ची', रफ्तार बढ़ाने पर जोर
AajTak
हमीरपुर के सीएमओ डॉ.आरके सचान ने बताया कि अगले महीने जुलाई में वृहद टीकाकरण अभियान की शुरुआत होगी. अभी जितने लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं, जुलाई में उसके तीन गुना लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य है.
यूपी में बुंदेलखंड के हमीरपुर और महोबा जिलों के ग्रामीण इलाकों में कोविड टीकाकरण की रफ्तार में तेजी लाने के लिए सरकार हरसंभव कोशिश में जुटी है. इसी के तहत अगले महीने से घर के करीब ही केंद्र बनाकर लोगों के टीकाकरण की तैयारी की जा रही है. इसके लिए लोगों को चुनाव की वोटर पर्ची की तर्ज पर बाकायदा ‘बुलावा पर्ची’ भेजी जाएगी. जिसमें टीकाकरण की तिथि और स्थान, नाम, पते का उल्लेख होगा. इसमें ग्राम प्रधान सहित ग्राम स्तरीय कर्मियों का सहयोग लिया जाएगा. जुलाई में शुरू होने वाले इस अभियान का आगाज 21 जून से जिले के कुरारा और भरुआसुमेरपुर ब्लॉकों से होगा. इसका माइक्रोप्लान तैयार किया जा रहा है. टीकाकरण के लिए बुलावा पर्ची
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











