
यूपी कैबिनेट में जगह नहीं मिलने पर बोले संजय निषाद, बीजेपी चायवाले को पीएम बना सकती है तो अपना टाइम भी आएगा
AajTak
मंत्री पद नहीं मिलने को लेकर उन्होंने कहा कि सही समय आने दीजिए, समय सिद्धि है. जब बीजेपी एक चायवाले को पीएम बना सकती है तो मुझे भी आगे बढ़ाएगी. कार्यकर्ताओं को मंत्री बनाएंगे, हम तो कानून बनाने को लेकर संघर्ष कर रहे थे और अब हम खुद कानून बनाएंगे.
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने आजतक से बात करते हुए कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी एक चायवाले को प्रधानमंत्री बना सकती है, तो उन्हें भी एक अच्छी जगह तो मिल ही सकती है. उन्होंने कहा कि पद प्रतिष्ठा के लिए नहीं, निषादों के भले और कानूनों के लिए ये जंग है. एमएलसी एक उच्च सदन है जहां कानून बनते है और अगर बीजेपी ने मुझे वहां भेजा है तो मैं वहां जाकर हम निषादों के हित में कानून बनाएंगे. संगीता बलवंत पहले से हैं, हमारी बेटी की तरह. अब दो-दो एडजस्ट हो गए हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









