
यूपी के बरेली में एसडीएम की टीम पर फायरिंग, खनन माफिया के हमले में होमगार्ड-स्टेनो घायल
AajTak
एसडीएम को मौके से जान बचाकर भागना पड़ा. इस दौरान एसडीएम के साथ गए स्टेनो और होमगार्ड जवान घायल हो गए. घायल स्टेनो और होमगार्ड के जवान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यूपी सरकार और पुलिस दावे करती है कि माफिया खौफ में हैं लेकिन इनके हौंसले इतने बुलंद हैं कि ये प्रशासनिक अधिकारियों पर भी हमला कर दे रहे. ऐसा ही एक मामला यूपी के बरेली में सामने आया है जहां खनन माफिया ने उप जिलाधिकारी (एसडीएम) पर जानलेवा हमला कर दिया. माफिया की टीम ने एसडीएम की टीम को घेर लिया और अवैध असलहों से फायरिंग की और चाकू से भी हमले किए. एसडीएम को मौके से जान बचाकर भागना पड़ा. इस दौरान एसडीएम के साथ गए स्टेनो और होमगार्ड का एक जवान घायल हो गए. इस हमले में एसडीएम बाल-बाल बच गए. चाकू के वार से घायल स्टेनो और होमगार्ड के जवान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है. अपने स्टाफ का उपचार कराने जिला अस्पताल पहुंचे एसडीएम विशु राजा ने कहा कि सदर तहसील में अगर कोई अवैध खनन करेगा तो उसे छोडूंगा नहीं. चाहे वह कोई भी हो.
आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










