
यूपी के दफ्तरों में आधे घंटे से ज्यादा समय तक लंच नहीं कर पाएंगे कर्मचारी, CM योगी का आदेश
AajTak
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी दफ्तरों में लंच टाइम से ज्यादा समय तक गायब रहने वाले कर्मचारियों के लिए नया आदेश दिया है. मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार, सरकारी दफ्तरों में लंच करने का समय आधे घंटे से अधिक न हो.
यूपी में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले योगी आदित्यनाथ ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है. मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सरकारी दफ्तरों में लंच टाइम से ज्यादा समय तक गायब रहने वाले कर्मचारियों के लिए नया आदेश दिया है. मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार, सरकारी दफ्तरों में लंच करने का समय आधे घंटे से अधिक न हो.
जानकारी के अनुसार, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह टीम-9 के साथ बैठक की, जिसमें यह निर्देश दिया गया. दरअसल, मुख्यमंत्री कार्यालय में इसको लेकर हाल ही में शिकायत मिली थी. इसके बाद आज हुई बैठक में सरकारी दफ्तरों में लंच करने का समय आधे घंटे तय करने का आदेश दिया गया है.
बता दें कि मार्च महीने में आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने एक बार फिर से यूपी में वापसी की, जिसके बाद योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार राज्य के सीएम बने. इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपराधियों के खिलाफ कई कार्रवाई की हैं. कई अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चल चुका है.
नवनीत नायक को किया गया बर्खास्त
वहीं, प्रतापगढ़ में डिप्टी एसपी रहे नवनीत नायक को उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस की नौकरी से बर्खास्त कर दिया था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिप्टी एसपी नवनीत नायक के ऊपर लगे महिला से शारीरिक शोषण के आरोप में जांच के बाद पुलिस सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया था.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












