
यूपी के उपचुनावों से पहले मायावती बात बात पर सफाई क्यों देने लगी हैं?
AajTak
मायावती अक्सर बड़े और खास मुद्दों पर अपनी बात रखती रही हैं, लेकिन हाल फिलहाल जिस स्पीड से सोशल मीडिया पर उनके बयानों की बौछार देखने को मिल रही है, ऐसा लगता है जैसे वो बात बात पर सफाई देने की कोशिश कर रही हों - लेकिन ऐसा करके वो स्थिति साफ करने से कहीं ज्यादा कन्फ्यूज कर रही हैं.
मायावती ने हाल ही में कहा था कि सक्रिय राजनीति से उनके संन्यास लेने का सवाल ही नहीं पैदा होता. बीएसपी नेता का कहना था कि उनके खिलाफ फेक न्यूज फैलाई जा रही है - और आरोप लगाया था कि ये काम 'जातिवादी मीडिया' कर रहा है.
और मायावती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फिर से बीएसपी का अध्यक्ष चुन लिये जाने के बाद ऐसे सारे ही कयास और अफवाह खत्म मान लिये जाने चाहिये. बीजेपी के अध्यक्ष का चुनाव पांच साल के लिए होता है, यानी अगले पांच साल तक तो ये बहस होनी नहीं है. वैसे भी 18 सितंबर, 2003 से मायावती के अध्यक्ष बनने के बाद से बीते 21 साल में ऐसी कोई बहस कभी हुई भी नहीं है. बेशक बहुत सारे नेता बीएसपी छोड़ चुके हैं, लेकिन लोक जनशक्ति पार्टी, शिवसेना और एनसीपी जैसी नौबत मायावती के सामने कभी नहीं आई है - न ही कभी समाजवादी पार्टी जैसा झगड़ा ही देखने को मिला है.
ऐसा भी नहीं है कि मायावती बीएसपी को परिवारवाद की राजनीति के साये से दूर रख पाती हों. पहले अपने भाई को भी पार्टी में लाई थीं, और अब तो भतीजे आकाश आनंद को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बना ही चुकी हैं.
मायावती के फिर से अध्यक्ष चुन लिये जाने के साथ ही, बीएसपी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद को भी कई जिम्मेदारियां दी गई हैं. जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, आकाश आनंद को उनका प्रभारी बनाया गया है.
उत्तर प्रदेश में 10 सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव का काम तो वो पहले से ही देख रहे हैं. इसी बात के लिए तो मायावती आनन फानन में उनको बहाल करते हुए पुरानी जिम्मेदारियां और अधिकार सौंप दिये थे.
अपने संन्यास ने लेने की बात कर, मायावती ने असल में अपनी तरफ से ये तस्वीर साफ करने की कोशिश की थी कि बीएसपी की कमान सिर्फ और सिर्फ उनके हाथों में ही है. बात बस इतनी ही होती तो कोई बात नहीं, बाद में भी मायावती की तरफ कई सारे मुद्दों पर तस्वीर साफ करने की कोशिश की गई है - आखिर यूपी के उपचुनावों से पहले मायावती हर मामले में सफाई क्यों देने लगी हैं?

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










