
यूपी के उन्नाव में एडीजे के साथ वकीलों ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज
AajTak
उन्नाव के जिला अदालत में रोज की तरह काम चल रहा था. इसी दौरान कुछ वकील अपर जिला जज (ADJ) प्रह्लाद टंडन की कोर्ट में पहुंचे और वहां सुनवाई के दौरान ADJ टंडन के साथ वकीलों ने मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान एडीजे का मोबाइल फोन भी छीन लिया गया.
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की कोर्ट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सुनवाई के लिए अदालत में पहुंचे वकीलों ने अपर जिला जज (एडीजे) की पिटाई कर दी. आरोप है कि वकीलों ने मारपीट के दौरान एडीजे का मोबाइल फोन भी छीन लिया. इस संबंध में एडीजे की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. उन्नाव के जिला अदालत में रोज की तरह काम चल रहा था. इसी दौरान कुछ वकील अपर जिला जज (ADJ) प्रह्लाद टंडन की कोर्ट में पहुंचे और वहां सुनवाई के दौरान ADJ टंडन के साथ वकीलों ने मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान एडीजे का मोबाइल फोन भी छीन लिया गया.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











