
यूपी: कासगंज कांड का मुख्य आरोपी मोती सिंह एनकाउंटर में ढेर, सिपाही की हत्या में था वांटेड
AajTak
कासगंज के थाना सिढ़पुरा में अवैध शराब की सूचना पर छापेमार कार्रवाई करने गए यूपी पुलिस के सिपाही देवेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस को मुख्य आरोपी मोती सिंह को पुलिस तलाश का रही थी.
कासगंज कांड के मुख्य आरोपी मोती सिंह को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया. उसके पास से पुलिस ने दरोगा की गायब पिस्टल भी की बरामद की है. मोती सिंह सिढ़पुरा थाने के सिपाही की हत्या और दारोगा को बुरी तरह से घायल करने की घटना का मुख्य आरोपी था. घटना के दिन से फरार चल रहे मोती को पिछले कई दिनों से पुलिस तलाश कर रही थी. मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार कई जिलों में दबिश दे रही थी. उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया. लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था. फिलहाल, अब कासगंज कांड के एक लाख इनामिया मोती सिंह को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया गया है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











