
यूपी एसटीएफ ने पकड़ा ठगों का गिरोह, 3 अरेस्ट, आर्मी में कुक था 1 आरोपी
AajTak
यूपीएसटीएफ ने ठगों के एक गिरोह के तीन लोगों को पकड़ा है. इसमें एक आरोपी की पहचान अजय तिवारी है. वो आर्मी में कुक था और बिना छुट्टी लिए भाग आया था. तीनों को लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके से गिरफ्तार किया गया है. जिसने पूछताछ की जा रही है.
यूपीएसटीएफ ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. ये लोग खुद को आर्मी, कोर्ट, वन विभाग, सिंचाई विभाग, सचिवालय, रेलवे, इनकम टैक्स विभाग का अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेते थे. इसके बाद भारी रकम ऐंठते थे. इस मामले में आर्मी के एक कुक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
यूपीएसटीएफ ने बताया कि आर्मी के कुक की पहचान अजय तिवारी के रूप में हुई है. साथ ही उसके दो साथी विजेंद्र प्रभाकर और चंद्रसेन को भी गिरफ्तार किया गया है. तीनों को लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके से गिरफ्तार किया गया है.
सरकारी विभागों के फर्जी जॉइनिंग लेटर मिले
आरोपियों के पास से भारी संख्या में तमाम सरकारी विभागों के फर्जी जॉइनिंग लेटर मिले हैं. नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के लिए गैंग का विजेंद्र प्रभाकर खुद को सचिवालय का अधिकारी बताता था. ये लोग नौकरी दिलाने के नाम पर 3 से 5 लाख रुपये लेते थे.
बिना छुट्टी लिए र भाग आया था अजय तिवारी
बताया जा रहा है कि पकड़ा गया अजय तिवारी 7 साल से नौकरी पर ही नहीं गया. 13 साल आर्मी में कुक की नौकरी करने के बाद बिना छुट्टी लिए वो घर भाग आया था. इसके बाद से बेरोजगार नौजवानों को नौकरी दिलाने के नाम पर शिकार बना रहा था. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. संभावना जताई जा रही है कि कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











