
यूपी: एक्सीडेंट में किसान की मौत, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम, पुलिस और ग्रामीणों में चले लाठी डंडे
AajTak
यूपी के उन्नाव में हादसे में किसान की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया. इस दौरान जाम खुलवाने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया. यह मामला उन्नाव जनपद के औरस थाना क्षेत्र के संडीला मार्ग का है. पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर लाठी डंडे भी चले. अब इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है. एएसपी का कहना है कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.
उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव के संडीला मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल भेज दिया. परिजन व ग्रामीण उन्नाव संडीला मार्ग पर पहुंचे और जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया. पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठियां चलाईं तो आक्रोशित लोगों ने पुलिस वालों को खदेड़ना शुरू कर दिया. इसके बाद ग्रामीणों व पुलिस के बीच पथराव भी हुआ. कड़ी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे के बाद जाम खुल सका.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









