
यूपी उपचुनाव में मायावती का कास्ट अम्ब्रेला किसका गेम बिगाड़ेगा? जानिए सीटवार जातीय समीकरण
AajTak
यूपी की नौ विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं. नामांकन के बाद अब हर सीट की फाइट को लेकर तस्वीर साफ हो चुकी है. सपा-बीजेपी की फाइट में बसपा किसका गेम बिगाड़ेगी और किस सीट पर क्या जातीय समीकरण हैं?
उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए नाक का सवाल बन गए हैं. बीजेपी ने उपचुनाव वाली सीटों पर मंत्री-विधायक-सांसदों की फौज उतार दी है तो वहीं सपा ने भी पूरी ताकत झोंक दी है. सत्ताधारी और मुख्य विपक्षी पार्टी के बीच की इस फाइट को मायावती की अगुवाई वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की एंट्री ने त्रिकोणीय बना दिया है. सवाल है कि उपचुनावों में उम्मीदवार उतारने से अक्सर परहेज करने वाली बसपा की सोशल इंजीनियरिंग इस बार किस सीट पर किसका गेम बिगाड़ सकती है और कहां कैसे जातीय समीकरण हैं?
किस सीट पर किसका गेम बिगाड़ेगी बसपा?
मायावती की पार्टी ने नौ सीटों के उपचुनाव में टिकटों का बंटवारा करते समय किसी एक जाति या समुदाय पर मेहरबान नजर आने की जगह अलग-अलग जाति, संप्रदाय के उम्मीदवार उतारने पर जोर दिया है. इसमें एक-एक सीट के समीकरणों का भी खयाल नजर आता है. किस सीट का जातीय समीकरण क्या है और बसपा किसे नुकसान पहुंचा सकती है?
कुंदरकी
मुरादाबाद जिले की कुंदरकी विधानसभा सीट की बात करें तो यह मुस्लिम बाहुल्य सीट है. कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में आधे से अधिक, करीब 60 फीसदी मुस्लिम आबादी है. कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में कुल 3 लाख 95 हजार 375 मतदाता हैं. इनमें से हिंदू मतदाताओं की तादाद 1 लाख 56 हजार है. हिंदू मतदाताओं में भी बड़ी संख्या दलितों की है. मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 2 लाख 39 हजार 375 है जिनमें सामान्य मुस्लिम मतदाता 1 लाख 15 हजार और पिछड़ा वर्ग (मुस्लिम) के 1 लाख 24 हजार 375 वोटर हैं.
करीब 40 फीसदी हिंदू आबादी वाली इस सीट से बीजेपी ने रामवीर सिंह ठाकुर को टिकट दिया है. रामवीर जिस ठाकुर बिरादरी से आते हैं, उसकी आबादी कुंदरकी में अनुमानों के मुताबिक 30 से 35 हजार के बीच है. सपा से हाजी रिजवान मैदान में हैं तो वहीं बसपा ने रफतउल्ला उर्फ नेता छिद्दा को उपचुनाव के मैदान में उतारा है. रफतउल्ला तुर्क बिरादरी से आते हैं जो इस विधानसभा क्षेत्र में सबसे प्रभावी मुस्लिम कम्युनिटी है. 2022 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो सपा से विधायक रहे जिया उर रहमान भी तुर्क बिरादरी से ही थे.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







