
यूपी: आईआईटी, बीएचयू के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भोजपुरी गाने बजाने की जांच के आदेश
The Wire
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के आईआईटी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद कथित तौर पर अश्लील भोजपुरी गाने बजाए जाने संबंधी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसकी जांच के लिए प्रशासन ने एक समिति का गठन करके कार्रवाई करने की बात कही है.
वाराणसी: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद कथित तौर पर अश्लील भोजपुरी गाना बजाए जाने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं. आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. IIT BHU में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन। हर्षोल्लास की लहर pic.twitter.com/bH97BIH6UI
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के बाद इसकी काफी आलोचना हुई, जिसके बाद आईआईटी प्रशासन ने मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है. — Narendra nath mishra (@iamnarendranath) August 15, 2022

गैस आपूर्ति की कमी को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने पीएनजी कनेक्शन वाले घरेलू उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी सिलेंडर रखने या लेने पर रोक लगा दी है. वहीं, 14 मार्च को एलपीजी बुकिंग में 13 मार्च के मुक़ाबले 10 लाख की गिरावट दर्ज की गई. इसी बीच, गैस की आपूर्ति में बाधा आने के कारण गुजरात में औद्योगिक गैस खपत पर प्रतिबंध लगाए गए हैं, इसके चलते कई कारखानों को उत्पादन घटाने के लिए मजबूर हैं.

कैम्पेन अगेंस्ट स्टेट रिप्रेशन (सीएएसआर) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में दो मज़दूर अधिकार कार्यकर्ताओं, दो विस्थापन-विरोधी कार्यकर्ताओं और छह छात्रों को 'अधिकारियों' ने उठा लिया है और उनका अब तक कोई पता नहीं है. संगठन ने उनके ठिकाने की जानकारी, सुरक्षा की गारंटी और कानूनी सहायता सुनिश्चित करने की मांग की है.

महाराष्ट्र में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से पीएम पोषण (मिड-डे मील) योजना प्रभावित होने की आशंका जताई गई है. प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने बीपीसीएल और एचपीसीएल से स्वयं सहायता समूहों और केंद्रीय रसोईघरों के लिए सिलेंडरों की प्राथमिक आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है, ताकि छात्रों के भोजन पर असर न पड़े.

लोकसभा में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के सवाल के जवाब में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि मणिकर्णिका घाट एएसआई के तहत संरक्षित स्मारक नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि घाट पर चल रहा कार्य घाट की गरिमा को बहाल करने के उद्देश्य से किए जा रहे जीर्णोद्धार और संरक्षण परियोजना का हिस्सा है.

देश में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता के बीच गुरुवार को संसद में जारी बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान ज़ोरदार हंगामा देखने को मिला. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने सरकार पर इस मुद्दे पर ग़लत जानकारी देने का आरोप लगाया और इस पर संसद के भीतर विस्तृत चर्चा की मांग की. हालांकि, सरकार का कहना है कि देश के पास पर्याप्त भंडार हैं.








