
यूपीः कोरोना कर्फ्यू में ढील, अब 9 बजे रात तक खुलेंगी दुकानें, शादी समारोह में शामिल हो सकेंगे 50 लोग
AajTak
सोमवार यानी 21 जून से शादी समारोह में 50 लोग शामिल हो सकेंगे. वहीं, दुकानें खुली रखने की समयसीमा भी बढ़ाई गई है. निजी और सरकारी दफ्तर भी कर्मचारियों की सौ फीसदी उपस्थिति के साथ खुल सकेंगे.
कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आने के बाद यूपी सरकार ने कोरोना कर्फ्यू में ढील का ऐलान किया था. अब सरकार ने लोगों के लिए और राहत का ऐलान किया है. सोमवार यानी 21 जून से शादी समारोह में 50 लोग शामिल हो सकेंगे. वहीं, दुकानें खुली रखने की समयसीमा भी बढ़ाई गई है. निजी और सरकारी दफ्तर भी कर्मचारियों की सौ फीसदी उपस्थिति के साथ खुल सकेंगे. यूपी के मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 21 जून से लॉकडाउन में दो घंटे की अतिरिक्त छूट दी जाएगी. प्रदेश में अब सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक दुकानें खुल सकेंगी. हालांकि, दुकानें सप्ताह में पांच दिन ही खुलेंगी यानी शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन यूपी में अभी जारी रहेगा.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









