
यूथ कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लगाए दिल्ली वालों को गुमराह करने के आरोप
AajTak
दिल्ली में AAP और कांग्रेस के बीच विधानसभा चुनाव से पहले तनाव बढ़ गया है. कांग्रेस ने केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जबकि सरकारी विभागों ने AAP की योजनाओं को भ्रामक बताया है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक दूसरे के आमने-सामने आ खड़ी हुईं हैं. दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों ने AAP की कुछ योजनाओं को भ्रामक बताते हुए सार्वजनिक नोटिस जारी किया है. इसी आधार पर दिल्ली कांग्रेस के यूथ विंग ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
दिल्ली यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने बुधवार शाम पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में ये शिकायत दर्ज कराई. लाकड़ा का आरोप है कि AAP ने अपनी योजनाओं के माध्यम से जनता को गुमराह किया है और उनके साथ धोखा किया है. शिकायत में अनुरोध किया गया है कि भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 316 और 317 के तहत मामला दर्ज किया जाए.
यह भी पढ़ें: 'क्या दिल्ली की जनता ऐसे व्यक्ति को CM बनाएगी?', प्रवेश वर्मा को लेकर केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना
कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई की वकालत की
यह मामला तब उभरकर आया है जब दिल्ली सरकार के ही कुछ विभागों ने AAP की योजनाओं की प्रमाणिकता पर सवाल खड़े किए हैं. इन योजनाओं को भ्रामक बताते हुए जनता को चेतावनी दी गई है कि वे इनसे सावधान रहें. कांग्रेस ने इस मुद्दे को तुरंत लपक लिया और केजरीवाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
अजय माकन ने AAP के साथ गठबंधन को बताया भूल

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









