
यूक्रेन से सटे बेलारूस में रूस तैनात करेगा परमाणु हथियार, पुतिन बोले- इसमें कुछ नया नहीं, US भी ऐसा करता है
AajTak
राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस और बेलारूस के बीच परमाणु हथियारों की तैनाती को लेकर सहमति बन गई है. हम परमाणु हथियारों के अप्रसार समझौतों का उल्लंघन किए बिना ऐसा करेंगे. बेलारूस की सीमा पोलैड से लगती है, जो नाटो का सदस्य है.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पड़ोसी देश बेलारूस से एक डील की है. इस डील के तहत रूस जुलाई तक बेलारूस की सीमा पर टेक्टिकल परमाणु हथियार तैनात करेगा.
राष्ट्रपति पुतिन ने शनिवार को इसका ऐलान करते हुए कहा कि बेलारूस के साथ यह डील परमाणु असप्रसार समझौतों का उल्लंघन नहीं है. अमेरिका कई दशकों से अपने यूरोपीय सहयोगी देशों की सीमाओं में परमाणु हथियार तैनात करता आया है.
पुतिन ने कहा कि रूस और बेलारूस के बीच सहमति बन गई है कि हम परमाणु हथियारों के अप्रसार समझौतों का उल्लंघन किए बिना ऐसा करेंगे. पुतिन ने बताया कि बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको बहुत पहले से देश में परमाणु हथियारों को तैनात करने का मामला उठाते आए हैं. बता दें कि बेलारूस की सीमा पोलैड से लगती है, जो नाटो का सदस्य है.
जुलाई तक बेलारूस की सीमा पर तैनात करेगा परमाणु हथियार
रूस एक जुलाई तक बेलारूस में परमाणु हथियारों को रखने के लिए स्टोरेज फैसिलिटी का निर्माण कार्य पूरा कर लेगा. पुतिन ने कहा कि रूस वास्तव में बेलारूस को परमाणु हथियारों का नियंत्रण नहीं सौंपेगा.
उन्होंने कहा कि अगर यूक्रेन को इस तरह के हथियार पश्चिमी देशों से मिलते हैं तो वह परमाणु हथियारों को तैनात करेगा. कुछ दिन पहले ही ब्रिटेन ने ऐलान किया था कि वह यूक्रेन को एंटी टैंक शेल्स की सप्लाई करेगा.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











