
'यूक्रेन से अब शांति की बातचीत नहीं होगी', राष्ट्रपति पुतिन ने कर दिया साफ; देखें क्या बोले
AajTak
यूक्रेनी सेना ने पिछले मंगलवार को रूसी सीमा में घुसपैठ की और रूस के कुर्स्क क्षेत्र के कुछ पश्चिमी इलाकों में दाखिल हो गई. कल यूक्रेन के टॉप कमांडर सिरस्की ने कहा कि कीव ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र के लगभग 1,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को अपने कब्जे में ले लिया है. इस बीच रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने साफ कर दिया है कि अब यूक्रेन से किसी भी तरह की शांति की बातचीत नहीं हो सकती है. देखें पुतिन ने क्या कुछ कहा.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











