
यूक्रेन-रूस जंग खत्म करने के लिए पुतिन को मना सकते हैं मोदी, बोला अमेरिका
AajTak
रूस-यूक्रेन की जंग के बीच अमेरिका ने कहा है कि पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को युद्ध खत्म करने के लिए मना सकते हैं. व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिका किसी भी प्रयास का स्वागत करेगा, जिससे ये दुश्मनी खत्म हो.
रूस-यूक्रेन की जंग पिछले करीब एक साल से जारी है. इसी बीच अमेरिका ने कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस जंग को खत्म करने में अहम रोल निभा सकते हैं. इतना ही नहीं अमेरिका ने कहा है कि पीएम मोदी पुतिन से बात कर उन्हें जंग खत्म करने के लिए राजी कर सकते हैं.
दरअसल, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी से जब पूछा गया कि क्या पीएम मोदी के लिए यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध को रोकने या राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को समझाने में बहुत देर हो चुकी है? इसके जवाब में व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिका ऐसे किसी भी प्रयास का स्वागत करेगा, जिससे यूक्रेन की जंग खत्म हो सकती है.
व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि मुझे लगता है कि युद्ध को रोकने के लिए पुतिन के पास अभी भी समय है. पीएम मोदी पुतिन को मना सकते हैं. अमेरिका किसी भी प्रयास का स्वागत करेगा, जिससे ये दुश्मनी खत्म हो. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि युद्ध आज खत्म हो सकता है... इसे आज ही खत्म हो जाना चाहिए.
जॉन किर्बी ने कहा कि यूक्रेनी लोगों के साथ जो हो रहा है, उसके लिए एकमात्र व्यक्ति व्लादिमीर पुतिन हैं और वह इसे अभी रोक सकते हैं. इसके बजाय वह क्रूज मिसाइलों को ऊर्जा और बिजली के बुनियादी ढांचे पर दाग रहे है. पुतिन यूक्रेन में ऊर्जा से संसाधनों को तबाह कर देना चाहते हैं, ताकि यूक्रेन के लोग कहीं ज्यादा परेशानन हो सकें.
रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से कई बार बात की थी. इतना ही नहीं, उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन के मौके पर पीएम मोदी ने पुतिन से कहा था, “मैं जानता हूं कि आज का युग युद्ध का युग नहीं है. हमने इस मुद्दे पर आपके साथ कई बार फोन पर चर्चा की है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











