
यूक्रेन युद्ध से चीन ऐसे उठा रहा फायदा, रूस के दांव से सऊदी को झटका
AajTak
यूक्रेन पर हमले के बाद से ही अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए थे. इनमें रूस के तेल पर पाबंदी भी शामिल है. इन पाबंदियों के बीच रूस ने चीन और कई अन्य एशियाई देशों को भारी छूट पर तेल बेचना शुरू किया. मई महीने में रूस ने चीन में रिकॉर्ड तेल बेचा है.
यूक्रेन पर हमले के बीच अमेरिका और यूरोप के कई देशों ने रूस के तेल पर प्रतिबंध लगाए. इन पाबंदियों का फायदा चीन उठा रहा है. चीन, रूस से भारी छूट पर कच्चा तेल खरीद रहा है. मई महीने में रूस से चीन में कच्चे तेल का आयात रिकॉर्ड 55 फीसदी बढ़ा है. इसके साथ ही रूस, चीन को तेल की सप्लाई करने वाला सबसे बड़ा देश बन गया है. रूस ने इस मामले में सऊदी अरब को पीछे छोड़ दिया है.
चीन की सरकारी रिफाइनरी कंपनी सिनोपेक और झेनहुआ ऑयल सहित कई तेल कंपनियों ने हाल के महीनों में रूस के कच्चे तेल की खरीद बढ़ा दी है. यूक्रेन युद्ध की वजह से यूरोप और अमेरिका ने रूस के तेल पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसका फायदा चीन को हो रहा है.
चीन में रूस के तेल का आयात मई में 84.2 लाख टन
चाइनीज एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कस्टमस के डेटा के मुताबिक, मई महीने में रूस के तेल का चीन में आयात लगभग 84.2 लाख टन रहा. इसमें पूर्वी साइबेरिया प्रशांत महासागर तेल पाइपलाइन और समुद्र के जरिये तेल का आयात शामिल है.
इससे पहले सऊदी अरब से चीन में सबसे ज्यादा तेल का आयात होता था. रूस की बढ़त के बाद अब सऊदी अरब दूसरे स्थान पर फिसल गया है. मई में सऊदी अरब ने चीन में 78.2 लाख टन तेल बेचा.
डेटा के मुताबिक, 19 महीनों के अंतराल के बाद रूस विश्व में कच्चे तेल की सप्लाई करने वाला सबसे बड़ा देश बन गया है. इससे यह भी पता चलता है कि पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बावजूद रूस को अपने तेल के खरीदार मिल रहे हैं. बेशक, इसका कारण भारत और चीन जैसे देशों को तेल पर भारी छूट देना हो.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने आजतक के साथ खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में बताया और कहा कि मोदी से बात करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं होती, वे सीधे फोन पर बात कर लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप पर हल्के तंज भी उन्होंने दिए. साथ ही, महात्मा गांधी को अपने जीवन का आदर्श भी बताया जो उनके दृष्टिकोण और जीवनशैली का प्रतीक है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.










