
यूक्रेन युद्ध में इस्तेमाल हो रही Javelin Missiles भारत को देगा अमेरिका, वॉर जोन में जानिए ये कितने काम का
AajTak
अमेरिका ने भारत को 100 जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलें और 25 लॉन्चर बेचने की मंजूरी दे दी है. कुल डील करीब 780 करोड़ रुपये की है. यूक्रेन युद्ध में ये मिसाइलें रूसी टैंकों को आसानी से तबाह कर रही हैं. फायर एंड फॉरगेट तकनीक वाली जैवलिन पहाड़ी इलाकों में चीन-पाकिस्तान के टैंकों के लिए बहुत घातक साबित होंगी.
अमेरिका ने भारत को जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है. ये वही मिसाइलें हैं जो यूक्रेन युद्ध में रूस के बड़े-बड़े टैंकों को आसानी से तबाह कर रही हैं. अमेरिका की डिफेंस सिक्योरिटी कोऑपरेशन एजेंसी (DSCA) ने बुधवार को यह ऐलान किया. कुल डील की कीमत करीब 93 मिलियन डॉलर (लगभग 780 करोड़ रुपये) है.
यह भी पढ़ें: भारतीय सेना के कॉम्बैट यूनिफॉर्म की नकल की तो अब खैर नहीं... जुर्माना या मुकदमा दोनों हो सकता है
जैवलिन एक पोर्टेबल (कंधे पर रखकर चलाने वाली) एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल है. इसे अमेरिका की दो बड़ी कंपनियां – लॉकहीड मार्टिन और RTX (पहले रेथियॉन) – मिलकर बनाती हैं.
यह भी पढ़ें: भारतीय सेना अब सिर्फ हथियारों से नहीं... नेटवर्क, AI और टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को हराएगी
फायर एंड फॉरगेट: सैनिक मिसाइल छोड़ता है, फिर भाग सकता है. मिसाइल खुद निशाना ढूंढकर ऊपर से टैंक पर हमला करती है (टॉप अटैक). टैंक का ऊपरी हिस्सा सबसे कमजोर होता है, इसलिए एक ही वार में टैंक खत्म.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









