
'यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए जल्द से जल्द पुतिन से मिलना चाहता हूं', दावोस फोरम में बोले राष्ट्रपति ट्रंप
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए जल्द मिलने की इच्छा जाहिर की है. यह ऐलान ट्रंप के चुनावी वादे के अनुरूप है, जहां उन्होंने पहले दिन जंग समाप्त करने का वादा किया था. हालांकि उनके सलाहकार मानते हैं कि युद्ध खत्म करने में अभी कुछ महीने लग सकते हैं.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से जल्द मुलाकात करना चाहते हैं. ट्रंप का मानना है कि लगभग तीन साल से चल रहा ये युद्ध बड़ी जनहानि का कारण बन रहा है और इसे समाप्त करने की जरूरत है. उनके मुताबिक यह न सिर्फ आर्थिक बल्कि मानवीय नजरिए से भी अहम है कि युद्ध का अंत हो.
डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव से पहले कई बार दावा किया था कि अगर उनका कार्यकाल शुरू होता है तो उनके पहले दिन में ही यूक्रेन और रूस के बीच समझौता हो जाएगा. ट्रंप चार दिन पहले 20 जनवरी को व्हाइट हाउस में लौटे हैं. हालांकि, उनके सलाहकारों ने अब स्वीकार किया है कि इस युद्ध को समाप्त करने में कुछ महीने लग सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 'तेल की कीमत कम करे सऊदी अरब... अमेरिकी निवेश को 1 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ाए', दावोस में बोले ट्रंप
'मैं चाहता हूं कि जल्द पुतिन से मिलूं'
ट्रंप का कहना है, "मैं वास्तव में चाहता हूं कि मैं राष्ट्रपति पुतिन से जल्द मिल सकूं ताकि उस युद्ध को समाप्त किया जा सके. यह युद्ध लाखों जिंदगियां बर्बाद कर रहा है और इसे रोकना बहुत जरूरी है."
युद्ध समाप्त कराने में चीन की भूमिका अहम, बोले ट्रंप

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.





