
यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की अपील करने वाले रूसी तेल कंपनी के प्रमुख रविल मगनोव की मौत
AajTak
रूस की दूसरी सबसे बड़ी तेल कंपनी लुकोइल के प्रमुख रविल मगनोव की मौत हो गई है. अस्पताल की खिड़की से गिरने के बाद उन्हें मॉस्को के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत की पुष्टि की गई. मगनोव ने मार्च 2022 में यूक्रेन युद्ध को खत्म करने और बातचीत से मसले को हल करने की अपील की थी.
यूक्रेन पर आक्रमण को खत्म करने की अपील करने वाले रूस की दूसरी सबसे बड़ी तेल कंपनी के प्रमुख रविल मगनोव की मौत हो गई है. लुकोइल कंपनी के चीफ रविल मगनोव की गुरुवार को मॉस्कों में एक अस्पताल की खिड़की से गिरने के बाद मौत हुई. 67 वर्षीय मगनोव, 1993 में कंपनी की स्थापना के बाद से लुकोइल के साथ काम कर रहे थे. गुरुवार को लुकोइल ने एक बयान में कहा कि मगनोव का "गंभीर बीमारी" के बाद निधन हो गया.
लुकोइल ने बयान में कहा कि कंपनी के हजारों कर्मचारी इस गंभीर नुकसान के लिए गहरा शोक व्यक्त करते हैं और रविल मगनोव के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. रॉयटर्स ने कई रूसी मीडिया आउटलेट्स का हवाला देते हुए बताया कि 67 वर्षीय मगनोव, जो फर्म के शोधन, उत्पादन और अन्वेषण कार्यों की देखरेख कर रहे थे, उनकी मौत हो गई.
मगनोव के सुसाइड का दावा
लुकोइल के करीबी सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि फर्म के भीतर यह विश्वास भी बढ़ रहा है कि मगनोव ने सुसाइड किया है, लेकिन उनके गिरने के आसपास की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं थीं क्योंकि कोई सबूत या दस्तावेज इस दावे का समर्थन नहीं करते हैं. हालांकि, मैगनोव से जुड़े लोगों ने रॉयटर्स को बताया कि उनके आत्महत्या करने की संभावना बहुत कम है.
मगनोव से पहले भी कई लोगों की हुई संदिग्ध मौत
मगनोव रहस्यमय परिस्थितियों में मरने वाले कई हाई-प्रोफाइल व्यावसायिक अधिकारियों में से एक हैं. इससे पहले मई महीने में रूसी मीडिया ने बताया कि लुकोइल के एक पूर्व प्रबंधक, अलेक्जेंडर सुब्बोटिन, मास्को के बाहर एक घर के तहखाने में मृत पाए गए थे. रूस के ऊर्जा उद्योग से जुड़े कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की भी पिछले कुछ महीनों में अस्पष्ट परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है. बीते 3 मार्च को लुकोइल ने यूक्रेन में दुखद घटनाओं पर अपनी चिंता व्यक्त की थी और बातचीत के माध्यम से समस्याओं का हल निकालने और सशस्त्र संघर्षों को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए कहा था.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









