
‘यूक्रेन युद्ध का समाधान सबसे आसान लगता था, पुतिन ने मेरा भरोसा तोड़ा’, ट्रंप का रूसी राष्ट्रपति पर निशाना
AajTak
ट्रंप ने अफगानिस्तान में बगराम एयरबेस का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा- “हम उसे वापस लेने की कोशिश कर रहे हैं. यह ब्रेकिंग न्यूज हो सकती है. यह जगह चीन की परमाणु हथियार फैक्ट्रियों से महज एक घंटे की दूरी पर है.”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर यूक्रेन में शांति की कोशिशों को लेकर 'निराश' करने का आरोप लगाया है. उन्होंने यह बात ब्रिटेन के राजकीय दौरे के दौरान प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही.
ट्रंप का यह बयान रूस द्वारा पोलैंड के नाटो हवाई क्षेत्र में ड्रोन भेजने की घटना के कुछ दिनों बाद आया है, जिसे नाटो सेनाओं ने मार गिराया था. ट्रंप ने रूस की आक्रामकता पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि नाटो की सीमाओं का उल्लंघन करने वाले रूसी ड्रोन की घटना ने साबित कर दिया है कि मॉस्को शांति की दिशा में आगे बढ़ने को तैयार नहीं है
बकिंघमशायर में स्थित चेकरर्स में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने यूक्रेन और गाजा दोनों में जारी संघर्षों पर बात की. उन्होंने कहा कि वे इन समस्याओं को सुलझाने के लिए "बहुत मेहनत कर रहे हैं और स्थिति जटिल है, लेकिन यह हो जाएगा."
यह भी पढ़ें: ट्रंप नरम... US से बनने वाली है बात? हट सकता है भारत पर लगा 25% एक्स्ट्रा टैरिफ!
पुतिन के साथ रिश्ते पर निराशा
ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता था कि यूक्रेन युद्ध को सुलझाना सबसे आसान होगा, खासकर पुतिन के साथ उनके संबंधों को देखते हुए. उन्होंने ब्रिटेन को रक्षा खर्च बढ़ाने पर बधाई देते हुए कहा कि नाटो शिखर सम्मेलन में यूके द्वारा GDP का 5% डिफेंस पर खर्च करने का संकल्प बेहद अहम है. हमने कई तरीकों से मिलकर बहुत करीब से काम किया है."

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








