
यूक्रेन में रूसी बमबारी के बीच 14 घंटे से फंसी ट्रेन, यात्रियों के पास पहुंचा 'आजतक'
AajTak
मारियोपोल पूर्वी यूक्रेन का इलाका है. बताया जाता है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस इलाके को रूस में मिलाना चाहते हैं.
यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग का लोगों की जिंदगी पर कैसा असर पड़ा है. इसकी बानगी है एक ट्रेन. जो लगभग 14 घंटे से मारियोपोल स्टेशन पर फंसी हुई है. इस ट्रेन में आजतक के संवाददाता गौरव सावंत भी मौजूद हैं, जो 14 घंटे से ट्रेन में ही फंसे हैं. हमारे संवाददाता ने जंग के बीच ट्रेन में फंसे लोगों से बात की है और खौफ से भरी उनकी जिंदगी में झांकने की कोशिश की है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











