
यूक्रेन बॉर्डर से रूसी जासूस गिरफ्तार, खुद को बता रहा था पत्रकार, 10 साल की हो सकती है सजा
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध जारी है. इस बीच यूक्रेन के बॉर्डर से एक जासूस को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे 10 साल तक की सजा हो सकती है.
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के 10 दिन हो चुके हैं. शांति का कोई रास्ता नहीं निकला है और दोनों तरफ से बड़े स्तर पर सैन्य कार्रवाई की जा रही है. इस बीच यूक्रेन बॉर्डर से एक रूस के जासूस को गिरफ्तार किया गया है. वो खुद को पत्रकार बताकर Przemysl में सक्रिय था और वहां पर कोई गुप्त ऑपरेशन चला रहा था. कहा जा रहा है कि उसे 10 साल तक की सजा हो सकती है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











