
यूक्रेन पर हमले की तैयारी में रूस? बात करेंगे व्लादिमीर पुतिन और जो बाइडेन
AajTak
Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन की सीमा पर रूस ने सैनिकों की तैनाती कर दी है. इसे लेकर रूस और अमेरिका के बीच भी तनाव बढ़ गया है. इसी बीच मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बात करेंगे.
Russia-Ukraine Crisis: रूस-यूक्रेन बॉर्डर पर तनाव जारी है. अमेरिकी इंटेलिजेंस की रिपोर्ट में दावा किया है कि जनवरी में यूक्रेन पर रूस हमला कर सकता है. दोनों देशों में चल रहे तनाव के बीच मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) बात करेंगे. दोनों वर्चुअली मीटिंग करेंगे.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











