
यूक्रेन पर हमले का खतरा बढ़ा, रूस से मुकाबले के लिए इन सीक्रेट अड्डों पर सेना-हथियार जुटा रहे NATO के देश
AajTak
Russia-Ukraine Conflict: रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन पर हमले के लिए रूस तैयार है और वो कभी भी जंग छेड़ सकता है.
रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ने का खतरा अभी टला नहीं है. करीब 1.5 लाख से ज्यादा रूसी सैनिक अब भी यूक्रेन की सीमा के आसपास डटे हुए हैं. रूस के हमले से यूक्रेन को बचाने के लिए NATO देश एक साथ आ गए हैं. NATO यानी नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन, जिसमें 30 देश शामिल हैं. रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव की वजह भी NATO को ही माना जा रहा है. NATO में शामिल होने के लिए यूक्रेन कोशिश कर रहा है, लेकिन रूस इसके खिलाफ है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











