
यूक्रेन पर हमला हुआ तो भारत रूस का साथ नहीं देगा? अमेरिका ने कही ये बात
AajTak
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने उम्मीद जताई है कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो भारत अमेरिकी पक्ष के साथ खड़ा होगा. उन्होंने कहा कि हाल में संपन्न हुए क्वाड सम्मेलन में शामिल देश इस बात पर सहमत हुए हैं कि यूक्रेन-रूस मुद्दे को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाए.
अमेरिका ने आशा व्यक्त की है कि यूक्रेन पर रूस के हमला करने की सूरत में भारत अमेरिका के साथ खड़ा होगा न कि रूस का समर्थन देगा. एक तरफ जहां रूस दावा कर रहा है कि उसके कुछ सैनिक यूक्रेन की सीमा से युद्ध अभ्यास खत्म कर वापस लौट रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अमेरिका का कहना है कि रूस का ये दावा झूठा है और सैनिक कम करने के बजाय रूस ने यूक्रेन की सीमा पर 7 हजार अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती कर दी है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











