
यूक्रेन पर रूस की भीषण एयरस्ट्राइक, रातभर दागे 595 ड्रोन और 48 मिसाइलें, खंडहर बनीं इमारतें
AajTak
यूक्रेन ने दावा किया कि रूस की तरफ से 595 ड्रोन और 48 मिसाइलें दागी गईं, जिनमें से ज़्यादातर को रोक दिया गया है. यूक्रेन के रिहायशी इलाकों, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर, के अलावा हेल्थ केयर सेंटर को भी निशाना बनाया गया है. रूस के ताजा हमले में किंडरगार्टन की एक इमारत को भी हमले में नुकसान पहुंचा है.
रूस ने रविवार को यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइलों से बड़ा हमला किया है, जिसमें कम से कम चार लोग मारे गए हैं. हमला राजधानी कीव को निशाना बनाकर किया गया था. पिछले महीने कीव पर हुए हवाई हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत के बाद यह पहला बड़ा हमला है.
मरने वालों में एक बच्ची भी शामिल
कीव शहर प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने रविवार को टेलीग्राम के ज़रिए हताहतों की पुष्टि की और बताया कि शहर के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में 10 अन्य घायल हुए हैं. मृतकों में एक 12 साल की बच्ची भी शामिल है. शहर के केंद्र के पास हुए धमाके से घना काला धुआं उठता देखा जा सकता था. तकाचेंको ने टेलीग्राम पर लिखा, 'रूसियों ने बच्चों का डेथ काउंटर फिर से शुरू कर दिया है.'
ये भी पढ़ें: यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, तेल टर्मिनल में लगी आग, दो टैंकर धू-धू कर जले
यूक्रेन की वायु सेना ने रविवार को बताया कि रूस ने कुल 595 विस्फोटक ड्रोन और नकली हथियार और 48 मिसाइलें दागीं. इनमें से एयर डिफेंस सिस्टम ने 566 ड्रोन और 45 मिसाइलों को मार गिराया या जाम कर दिया. कीव के अलावा, यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि बमबारी ने ज़ापोरिज़िया, खमेलनित्सकी, सुमी, मायकोलाइव, चेर्निहाइव और ओडेसा के इलाकों को निशाना बनाया. जेलेंस्की के मुताबिक, देश भर में कम से कम 40 लोग घायल हुए हैं.
जेलेंस्की ने की दबाव बनाने की अपील

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









