
यूक्रेन पर रूसी हमले को लेकर भारत को फ्रांस ने दी नसीहत!
AajTak
भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने कहा है कि वो चाहता है कि यूक्रेन संकट पर भारत साफ-साफ अपनी बात रखे. उन्होंने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत और अधिक मजबूत से सामने आए. संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के मानवीय संकट पर चर्चा के लिए एक प्रस्ताव लाया गया है और फ्रांस चाहता है कि भारत रूस को लेकर अपना रुख स्पष्ट करे.
फ्रांस ने कहा है कि रूस के मुद्दे पर भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अधिक सशक्त भूमिका निभाए. भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने मंगलवार को कहा कि फ्रांस चाहता है कि भारत इस मसले पर अपना रुख बिना लाग-लपेट के सबके सामने रखे.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में फ्रांस यूक्रेन में रूसी हमले के बाद उत्पन्न मानवीय संकट को लेकर चर्चा के लिए एक प्रस्ताव लेकर आया. इसी बीच फ्रांस के राजदूत ने भारत को लेकर ये बयान दिया है. उन्होंने कहा, 'हम चाहते हैं कि भारत इस मसले पर साफ-साफ अपनी बात रखे.'
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में फ्रांसीसी राजदूत ने कहा कि फ्रांस स्वायत्तता पर भारत के फोकस को समझता है और उसका सम्मान करता है. लेकिन यूक्रेन की कार्रवाई बेवजह की आक्रामकता थी और फ्रांस को उम्मीद है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अगली बैठकों में भारत और अधिक मजबूती से अपनी बात रखेगा.
उन्होंने कहा कि भारत यूएनएससी में एक शक्तिशाली आवाज है इसलिए ये अत्यंत महत्वपूर्ण है कि आने वाली बैठकों में उसका वोट उसके शब्दों से मेल खाता हो.
संयुक्त राष्ट्र में मतदान से परहेज करता रहा है भारत
भारत ने अब तक संयुक्त राष्ट्र की अलग-अलग संस्थाओं में यूक्रेन से संबंधित सभी 6 प्रस्तावों पर मतदान से परहेज किया है. भारत ने यूक्रेन में रूसी हमले की भी अब तक निंदा नहीं की है. हालांकि, भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतर्राष्ट्रीय कानून, देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने का आह्वान जरूर किया है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









