
यूक्रेन पर फिर बरसीं रूसी मिसाइलें, एक और बार बेइज्जत हुआ पाकिस्तान, देखें बड़ी खबरें
AajTak
यूक्रेन में मंगलवार 18 अक्टूबर की सुबह कई रूसी मिसाइलों से हमला किया गया. इन मिसाइल हमलों में यूक्रेन में भारी नुकसान हुआ है. यूक्रेन में कई जगह बुनियादी ढांचे को टारगेट किया गया, जिससे बिजली और पानी की सप्लाई को काफी नुकसान पहुंचा है. वहीं, रूसी सीमा के करीब बसे शहर खाकीव में बिजली सप्लाई को निशाना बनाकर मिसाइल से अटैक किया गया, इस शहर की आबादी 14 लाख से अधिक की है. देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











