
यूक्रेन को हराने के लिए पुतिन के पास है ये 'ब्रह्मास्त्र', कर रहे बड़ी तैयारी
AajTak
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस के लोगों की एकता और एकजुटता, हमारे जवानों का साहस और वीरता और निश्चित रूप से हमारे मिलिट्री-इंडस्ट्रियल सेक्टर के दम पर हम जीत हासिल करेंगे. पुतिन ने कहा कि रूस का ताकतवार मिलिट्री-इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स अपना उत्पादन बढ़ा रहा है और यह उन मुख्य कारणों में से एक है, जिसकी वजह से रूस, यूक्रेन को हरा देगा.
रूस और यूक्रेन युद्ध को शुरू हुए एक साल होने जा रहा है. रूस को युद्ध के मोर्चे पर एक के बाद एक झटके मिल रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि रूस यह युद्ध जीतकर रहेगा.
पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह जंग रूस जीतकर रहेगा. इसमें कोई शक नहीं है.
उन्होंने कहा कि रूस के लोगों की एकता और एकजुटता, हमारे जवानों का साहस और वीरता और निश्चित रूप से हमारे मिलिट्री-इंडस्ट्रियल सेक्टर के दम पर हम जीत हासिल करेंगे.
सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे पुतिन ने कहा कि रूस का ताकतवार मिलिट्री-इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स अपना उत्पादन बढ़ा रहा है और यही उन मुख्य कारणों में से एक है, जिसकी वजह से इस जंग में रूस, यूक्रेन को हरा देगा.
यूक्रेन की आड़ में अमेरिका बना रहा रूस को निशाना
रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव का कहना है कि रूस को यूक्रेन से किसी तरह का खतरा नहीं है. यूक्रेन के पास इस तरह का कोई इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं है, जिससे रूस को खतरा हो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











