
यूक्रेन के वॉर जोन में फंसी PAK स्टूडेंट को भारत ने किया रेस्क्यू, PM मोदी का जताया आभार
AajTak
Russia Ukraine की जंग में फंसी पाकिस्तान की छात्रा अस्मा शफीक ने वीडियो जारी कर कहा, मैं पाकिस्तान से हूं. मैं कीव में भारत के दूतावास का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने कठिन परिस्थिति में हमारी मदद की. मैं भारत के पीएम का भी धन्यवाद करती हूं. हमारी मदद करने के लिए धन्यवाद.
यूक्रेन में फंसी एक पाकिस्तानी स्टूडेंट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है. दरअसल, छात्रा यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के चलते कीव में फंस गई थी. वह भारतीय दूतावास की मदद से सुरक्षित स्थान तक पहुंच पाई. ऐसे में छात्रा ने वीडियो जारी कर भारतीय दूतावास और पीएम मोदी को धन्यवाद कहा है.
अस्मा शफीक नाम की पाकिस्तानी छात्रा ने वीडियो जारी कर कहा, मैं पाकिस्तान से हूं. मैं कीव में भारत के दूतावास का धन्यवाद करती हूं, कि उन्होंने कठिन परिस्थिति में हमारी मदद की. मैं भारत के पीएम का भी धन्यवाद करती हूं. हमारी मदद करने के लिए धन्यवाद. भारतीय दूतावास की वजह से हम अपने घर सुरक्षित पहुंच पा रहे हैं.
भारत चला रहा 'ऑपरेशन गंगा' यूक्रेन और रूस के बीच भीषण युद्ध चल रहा है. ऐसे में वहां भारतीय छात्र समेत दुनिया के तमाम देशों के नागरिक फंसे हैं. केंद्र सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा चला रही है. इसके तहत यूक्रेन के कीव, खारकीव समेत अन्य शहरों में फंसे भारतीय छात्रों को भारत लाया जा रहा है.
17100 भारतीय स्टूडेंट यूक्रेन से निकाले गए यूक्रेन में युद्ध शुरू होने से पहले करीब 20000 भारतीय फंसे थे. केंद्र सरकार के मुताबिक, अब तक 17,100 भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से लाया जा चुका है. उधर, सुमी में फंसे 700 भारतीय भी ह्यूमैन कॉरिडोर के जरिए मंगलवार को शहर से बाहर लाए गए. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इन छात्रों को पोल्टावा लाया गया है. यहां से वे ट्रेन के जरिए पश्चिमी यूक्रेन लाए जाएंगे.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची के मुताबिक छात्रों को घर पहुंचाने के लिए ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ानें तैयार की जा रही हैं. अरिंदम बागची ने भारतीय छात्रों का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम सभी भारतीय छात्रों को सुमी से बाहर निकालने में सफल रहे हैं.'

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








