
यूक्रेन के राष्ट्रपति का बड़ा बयान, युद्ध के अंत की हो गई है शुरुआत!
AajTak
यूक्रेन के खेरसन शहर के दौरे पर गए राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि खेरसोन की आजादी 'युद्ध की अंत की शुरुआत' है. यूक्रेन की सेना ने हाल ही में खेरसोन शहर को रूसी सेना से आजाद किया है. जेलेंस्की ने यूक्रेनी सैनिकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि रूसी सैनिकों को पीछे धकेलने के लिए यूक्रेनी सैनिकों को भारी कीमत चुकानी पड़ी है.
रूस के साथ जारी जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को बड़ा बयान दिया है. जेलेंस्की ने दावा किया है कि खेरसोन से रूसी सेना के वापस जाने से 'युद्ध की समाप्ति की शुरुआत' हो चुकी है. लगभग नौ महीने से जारी युद्ध में खेरसोन पर फिर से यूक्रेन का कब्जा यूक्रेन की सेना की सबसे बड़ी जीत है. रूस ने तथाकथित जनमत संग्रह का दावा करते हुए खेरसोन समेत चार क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया था. ये चार इलाके खेरसोन, जेपोरिजाजिया, दोनेत्स और लुहांस्क हैं.
यह युद्ध के अंत की शुरुआत - जेलेंस्की जेलेंस्की ने कहा कि हम रूस द्वारा अस्थायी रूप से कब्जे वाले क्षेत्रों में धीरे-धीरे आगे बढ़ रह रहे हैं. खेरसोन की सड़कों पर चलते हुए जेलेंस्की ने कहा कि खेरसोन को रूसी सैनिकों से आजाद करना युद्ध की अंत की शुरुआत है. उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है कि रूस से खेरसोन को वापस लेने में बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं. अभी भी खेरसोन के लगभग 70 प्रतिशत हिस्से पर रूस का नियंत्रण है. जेलेंस्की ने यह दौरा सैनिकों और नागरिकों दोनों का मनोबल बढ़ाने के लिए किया है.
सेना के साथ सेल्फी ली राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी वीडियो में जेलेंस्की अपने दिल पर हाथ रख कर राष्ट्रगान गा रहे हैं. आगे जेलेंस्की यू्क्रेन के सैनिकों को मेडल से सम्मानित करते देखे जा सकते हैं. एक अन्य वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि जेलेंस्की एक अपार्टमेंट की खिड़की से लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं. वीडियों में एक चौराहे के पास जेलेंस्की सैनिकों के साथ सेल्फी लेते भी दिखते हैं.
रूस का टिप्पणी से इनकार जेलेंस्की के खेरसोन दौरे को लेकर सवाल पूछे जाने पर रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. पेस्कोव ने कहा कि आप जानते हैं कि खेरसोन रूसी संघ का हिस्सा है. रूस ने इसी साल यूक्रेन के चार क्षेत्र खेरसोन, जेपोरिजाजिया, दोनेत्स और लुहांस्क पर कब्जा कर लिया था.
ऐसे किया रूस ने कब्जा हाल ही में रूस ने दावा किया था कि उसने यूक्रेन के चार क्षेत्र डोनेत्स्क, खेरसान, लुहांस्क और जेपोरीजिया में जनमत संग्रह कराया है और यहां के लोग रूस में मिलना चाहते हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











