
यूक्रेन के पास येस्क शहर में रूसी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोगों की मौत, 6 लापता
AajTak
यूक्रेन से सटे येस्क शहर में रूस का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई. इस विमान की पहचान सुखोई एसयू-34 फाइटर जेट के रूप में हुई. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले चालक दल बाहर निकलने में कामयाब रहा.
रूस के येस्क शहर में एक सुपरसोनिक सैन्य विमान आवासीय बिल्डिंग से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसकी वजह से भीषण आग लग गई और चारों ओर आग की लपटें फैल गईं. इस हादसे में कम से कम चार लोगों के मारे जाने की खबर है.
यूक्रेन से सटे येस्क शहर की इस बहुमंजिला इमारत से आग का गोला फूटता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शुरुआती रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर है. इसके अलावा छह लोग लापता भी बताए जा रहे हैं.
अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त विमान की पहचान सुखोई एसयू-34 फाइटर जेट के रूप में हुई. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले चालक दल बाहर निकलने में कामयाब रहा.
आग के साथ ही हुआ विस्फोट
वहीं रूस की तास समाचार एजेंसी ने गवाहों के हवाले से बताया कि इस हादसे के बाद बिल्डिंग के 9 फ्लोर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थीं. इसके साथ ही विमान में मौजूद हथियारों के विस्फोट की आवाज भी सुनाई दी. राहत की बात ये है कि जल्द ही दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया.
हालांकि इस हादसे को लेकर मंत्रालय ने अपने बयान में बताया कि सैन्य हवाई क्षेत्र में ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरते समय एक एसयू -34 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. और इस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण टेकऑफ के दौरान एक इंजन में आग लगना था.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








