
यूक्रेन की मास स्ट्राइक को दिया झटका, मार गिराए थे जेलेंस्की के 162 ड्रोन, रूस का बड़ा दावा
AajTak
रूस के रक्षा मंत्रालय ने इस हमले के एक दिन बाद पुष्टि की कि यूक्रेन के 162 से ज्यादा ड्रोन को मार गिराया गया. यूक्रेन ने रूस के कई शहरों और औद्योगिक इकाइयों को निशाना बनाते हुए ये हमले किए थे.
रूस और यूक्रेन युद्ध तीन साल से ज्यादा समय से बदस्तूर जारी है. लेकिन इस युद्ध के बीच यूक्रेन ने रूस पर बड़ा ड्रोन हमला किया, जिसमें रूसी एयरबेस को निशाना बनाकर उसके 41 विमानों को नष्ट कर दिया गया. इस हमले को यूक्रेन ने ऑपरेशन स्पाइडर वेब के तहत अंजाम दिया. अब खबर है कि रूस ने इस हमले के दौरान यूक्रेन के 162 ड्रोन को मार गिराया था.
रूस के रक्षा मंत्रालय ने इस हमले के एक दिन बाद पुष्टि की कि यूक्रेन के 162 से ज्यादा ड्रोन को मार गिराया गया. यूक्रेन ने रूस के कई शहरों और औद्योगिक इकाइयों को निशाना बनाते हुए ये हमले किए थे.
मॉस्को के स्थानीय समयानुसार एक जून को रात 8.10 बजे से दो जून को दो बजे तक रूस के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन ड्रोन को हवा में ही इंटरसेप्ट किया और 162 से ज्यादा ड्रोन को मार गिराया.
बयान के मुताबिक, रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन के 57 अनमैन्ड एरियल व्हिकल (UAV), बेलगोरोड क्षेत्र में 31 यूएवी, लिपेतस्क में 27 यूएवी, वोरोन्जेह में 16 यूएवी, ब्रायन्स्क में 11 यूएवी, रायजैन में 11 यूएवी, ओरयल में 6 यूएवी, रिपब्लिक ऑफ क्रीमिया में दो यूएवी और तामबोव में एक यूएवी को मार गिराया गया.
वहीं, इससे पहले रूस ने पुष्टि की कि यूक्रेन द्वारा किए गए ड्रोन हमलों में देशभर के पांच सैन्य एयरबेस को निशाना बनाया गया, जिससे कई विमानों को नुकसान पहुंचा है. हालांकि, कितने विमान क्षतिग्रस्त हुए हैं, इसका सटीक आंकड़ा नहीं बताया है.
रूस और यूक्रेन के बीच मौजूदा तनाव के बीच रूस के साथ अगले दौर की शांति वार्ता के लिए यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल इस्तांबुल पहुंच गया है. यह शांति वार्ता दो जून की दोपहर को होगी.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.










