
यूक्रेन का रूस पर बड़ा अटैक, ड्रोन्स से तुआप्से पोर्ट पर मचाई तबाही, धू-धूकर जल रहा ऑयल टर्मिनल
AajTak
यूक्रेन ने रविवार रात को रूस के तुआप्से पोर्ट पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला किया, जिससे पोर्ट के तेल टर्मिनल और रिफाइनरी को भारी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं. उधर रूस की एयर डिफेंस यूनिट का दावा है कि उन्होंने ड्रोन अटैक के दौरान 164 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट कर दिया है. क्रास्नोडार प्रशासन ने हमले का जवाब देने की बात कही और बताया कि हमले का मकसद सैन्य रसद को बाधित करना था.
यूक्रेन ने रविवार रात को रूस पर बड़ा ड्रोन अटैक किया. इस अटैक में ब्लैक सी पर स्थित रूस के तुआप्से पोर्ट को भारी नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि अटैक इतनी भीषण था कि पोर्ट के एक हिस्से में आग लग गई, जिससे रूसी तेल टर्मिनल प्रभावित हुआ. जबकि रूस की एयर डिफेंस यूनिट ने दावा किया है कि उसने हमले के दौरान 164 यूक्रेनी ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया.
रूस की समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार रात को यूक्रेन की ओर से किए गए ड्रोन अटैक के दौरान रूस के एयर डिफेंस यूनिट ने 164 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट कर दिए.
वहीं, क्षेत्रीय अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यूक्रेनी ड्रोन हमले के परिणामस्वरूप ब्लैक सी पर स्थित तुआप्से पर भीषण आग लगई, जिससे पोर्ट को भारी नुकसान हुआ है.
'हमले का दिया जा रहा है जवाब'
क्रास्नोडार प्रशासन ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहा, 'तुआप्से में यूएवी (मानव रहित हवाई वाहनों) के हमले का जवाब दिया जा रहा है. ये हमला सैन्य रसद को बाधित करने के लिए यूक्रेन के तेज अभियान का हिस्सा है. हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. ये तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि बंदरगाह के किस बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है.'
तेल टर्मिनल और रिफाइनरी को बनाया निशाना

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.







