
यूक्रेन का रूस की सेना पर पलटवार, जेलेंस्की ने वापस कब्जे में लिया ये शहर
AajTak
रूस के राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि यूक्रेन की सेना की सफलता दोनेत्स्क के लाइमैन पर दोबारा कब्जे तक सीमित नहीं है. यूक्रेन ने खेरसन के कई इलाकों पर दोबारा नियंत्रण कर लिया है. अभी जेलेंस्की के दावों की पुष्टि नहीं हो सकी है. पुतिन के जनमत संग्रह के फैसले के बाद यूक्रेनी सेनाओं ने लाइमैन में घेराबंदी कर ली थी.
रूस ने हाल ही में यूक्रेन के चार प्रांतों पर कब्जा जमाकर उन्हें रूस में मिला लिया था. लेकिन यूक्रेन की सेना लगातार पलटवार करते हुए अपने क्षेत्रों को रूस के कब्जे से मुक्त करा रही है. रूस के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि यूक्रेन की सेना ने खेरसान क्षेत्र के अरखानहेल्स्के (Arkhanhelske) और मायरोलीबीविका (Myrolyubivka) की छोटी बस्तियों पर नियंत्रण पा लिया है.
उन्होंने रविवार रात को अपने संबोधन में इन दो बस्तियों पर दोबारा नियंत्रण का दावा करते हुए सेना का आभार जताया. उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेना की सफलता दोनेत्स्क के लाइमैन (Lyman) पर दोबारा कब्जे तक सीमित नहीं है. खेरसन के कई इलाकों पर दोबारा नियंत्रण कर लिया गया है.
उन्होंने कहा, दोनेत्सक क्षेत्र के लाइमैन को मुक्त कराने की कहानी अब मीडिया की सबसे लोकप्रिय स्टोरी बन गई है. लेकिन हमारे जवानों की सफलता सिर्फ लाइमन तक सीमित नहीं है.
हालांकि, अभी जेलेंस्की के इन दावों की पुष्टि नहीं हो सकी है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन में रूस के कब्जे वाले जेपोरीजिया परमाणु संयंत्र के महानिदेशक को अगवा करना रूस के आतंक का उदाहरण है.
रूस के गश्ती दल ने जेपोरीजिया परमाणु संयंत्र के महानिदेशक इहोर मुराशोव को 30 सितंबर को हिरासत में ले लिया था.
जेलेंस्की ने यह भी कहा है कि राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख ने अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन और तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोआन के मुख्य सलाहकार इब्राहिम कालिन से मुलाकात की. इस दौरान बातचीत सकारात्मक रही.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








