
'यूक्रेन का मुद्दा उठाने के लिए उनका आभारी हूं', ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ
AajTak
यूक्रेन मुद्दे पर पुतिन ने कहा, 'रूस इसे शांतिपूर्वक हल करने में रुचि रखता है. हमने नहीं बल्कि यूक्रेनी पक्ष ने बातचीत रोकी है. पीएम मोदी से बातचीत के दौरान, वह हर बार इस मुद्दे को उठाते हैं और अपने विचार रखते हैं. इसके लिए हम उनके आभारी हैं.'
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की है. उन्होंने कहा कि 'ब्रिक्स (BRICS) किसी के खिलाफ नहीं है'. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर कज़ान में 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 22-23 अक्टूबर तक रूस का दौरा करेंगे.
'मैं पीएम मोदी का आभारी हूं'
रूसी राष्ट्रपति ने कहा, 'ब्रिक्स का उद्देश्य कभी भी तरह से किसी के खिलाफ होना नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि ब्रिक्स एक पश्चिम विरोधी समूह नहीं बल्कि एक गैर-पश्चिमी समूह है.' पुतिन ने कहा कि 'रूस-यूक्रेन संघर्ष का मुद्दा उठाने के लिए मैं पीएम मोदी का आभारी हूं.'
उन्होंने कहा, 'रूस इसे शांतिपूर्ण तरीके से हल करना चाहता है. हमने नहीं बल्कि यूक्रेनी पक्ष ने बातचीत रोकी है. पीएम मोदी से बातचीत के दौरान, वह हर बार इस मुद्दे को उठाते हैं और अपने विचार रखते हैं. इसके लिए हम उनके आभारी हैं.'
22-23 अक्टूबर को रूस के दौरे पर रहेंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 22-23 अक्टूबर को कजान में आयोजित होने वाले 16वें BRICS समिट में भाग लेने के लिए रूस का दौरा करेंगे. विदेश मंत्रालय ने एक ऑफिशियल नोटिस में कहा, 'Strengthening Multilateralism for Just Global Development and Security' थीम पर आयोजित होने वाला यह शिखर सम्मेलन नेताओं को अहम ग्लोबल मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक अच्छा मंच प्रदान करेगा.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









