
यूक्रेन का मिशन, 1 लाख डॉलर और यूरोप में घर... रूस के न्यूक्लियर चीफ के हत्यारे का कबूलनामा
AajTak
इगोर किरिलोव की हत्या में उज्बेकिस्तान के एक युवक को डिटेन किया गया है. इस शख्स ने कबूल किया है कि उसने ही इगोर की हत्या को अंजाम दिया था. इसके लिए उनसे स्कूटर में बम को प्लांट किया था और सही समय पर उसे डेटोनेट भी किया.
रूस की राजधानी मॉस्को में राष्ट्रपति भवन से मात्र सात किलोमीटर की दूरी पर एक हाई प्रोफाइल शख्स की हत्या से हर कोई हैरान था. रूस के न्यूक्लियर प्रोग्राम चीफ इगोर किरिलोव की हत्या ने पुतिन तक को हिलाकर रख दिया था. इस मामले में अब एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है, जिसने कई बड़े खुलासे किए हैं.
इगोर की हत्या में उज्बेकिस्तान के एक युवक को डिटेन किया गया है. इस शख्स ने कबूल किया है कि उसने ही इगोर की हत्या को अंजाम दिया था. इसके लिए उनसे स्कूटर में बम को प्लांट किया था और सही समय पर उसे डेटोनेट भी किया.
उज्बेकिस्तान के शख्स ने क्या-क्या खुलासे किए?
उज्बेकिस्तान के जिस शख्स को डिटेन किया गया है, उसने कबूल किया है कि उसने यूक्रेन की सीक्रेट सर्विस के इशारे पर इस हत्या को अंजाम दिया था.
इस घटना की जांच कर रही रूस की जांच समिति ने बयान जारी कर बताया कि संदिग्ध शख्स ने उन्हें बताया कि वह यूक्रेन की इंटेलिजेंस सर्विस के एक असाइनमेंट को पूरा करने के लिए मॉस्को आया था.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स ने बताया कि वह रूस आया और उसने यहां एक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा और फिर उसमें विस्फोटक फिट कर दिया. इस स्कूटर को किरिलोव के अपार्टमेंट के बाहर पार्क कर दिया गया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












