
यूक्रेन का न्यूट्रल स्टेटस, यूरोप की हदबंदी और अमेरिका के लिए रेड लाइन... जंग रोकने के लिए किस फॉर्मूले पर राजी हैं पुतिन?
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से चले आ रहे युद्ध को ट्रंप जल्द से जल्द खत्म करना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने सत्ता संभालते ही रूस को धमकी भी दी है. लेकिन रूस राष्ट्रपति पुतिन की कुछ शर्तें हैं, जिन्हें पूरा किए जाने पर ही वो युद्धविराम के लिए राजी होंगे.
हमास और इजरायल के बीच संघर्षविराम से मध्य-पूर्व में चल रहा युद्ध तो खत्म हो गया है लेकिन दुनिया अभी भी एक बड़े युद्ध से जूझ रही है, जिसमें एक तरफ यूक्रेन और अप्रत्यक्ष रूप से अमेरिका समेत पूरा पश्चिमी खेमा है तो दूसरी तरफ रूस है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करने के बाद धमकी दी है कि अगर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म नहीं करते हैं तो अमेरिका रूस पर भारी टैरिफ लगाएगा और पहले से लगाए प्रतिबंधों को और कड़े करेगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकी पर प्रतिक्रिया देते हुए रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन ने कहा कि ट्रंप की धमकियों में कोई नई बात नहीं है.
पश्चिमी प्रतिबंधों से नहीं टूटे पुतिन
फरवरी 2022 में यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू करने को लेकर अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं और अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसे अलग-थलग करने की कोशिश की है. लेकिन रूस ने पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखा है.
पश्चिमी देशों ने रूसी राजस्व के अहम स्रोत कच्चे तेल के निर्यात पर भी कड़े प्रतिबंध लगाए, एक प्राइस कैप तय कर दिया कि रूस अपने कच्चे तेल को 60 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा कीमत पर नहीं बेच पाएगा.
बावजूद इसके, रूसी तेल के निर्यात में कमी नहीं आई और रूस ने एशिया के अपने अहम सहयोगियों, भारत और चीन को तेल बेचकर तेल से मुनाफा कमाना जारी रखा है. रूस ने चीन के साथ अपना व्यापार भी काफी बढ़ा दिया है. 2023 में दोनों देशों के बीच रिकॉर्ड 240 अरब डॉलर का व्यापार हुआ जो 2021 के व्यापार से 64% ज्यादा है. ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के कुछ ही घंटे बाद मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से फोन पर बात की. रूस के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव के अनुसार, पुतिन ने शी से कहा कि यूक्रेन के साथ किसी भी समझौते में "रूसी हितों का सम्मान किया जाना चाहिए."

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.





