
'यूक्रेन अभी जिंदा है, कभी हथियार नहीं डालेगा' जेलेंस्की की स्पीच पर अमेरिकी कांग्रेस में खूब बजीं तालियां
AajTak
जेलेंस्की ने अमेरिकी संसद में कहा कि अमेरिकी कांग्रेस में होना और इस निराशाजनक समय में आप सभी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात है. यूक्रेन झुका नहीं है. यूक्रेन में अभी जोश बाकी है और वह मुस्तैदी से लड़ रहा है.
रूस और यूक्रेन युद्ध के 300 दिन पूरे होने के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की फिलहाल अमेरिका में हैं. उन्होंने यहां बुधवार को अमेरिकी संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए रूस पर जोरदार हमले किए.
जेलेंस्की ने अमेरिकी संसद में कहा कि अमेरिकी कांग्रेस में होना और इस निराशाजनक समय में आप सभी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात है. यूक्रेन झुका नहीं है. यूक्रेन ने हथियार नहीं डाले हैं. यूक्रेन में अभी जोश बाकी है और वह मुस्तैदी से लड़ रहा है.
यूक्रेन कभी हथियार नहीं डालेगा
जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस में होना और आप सबसे बात करना बहुत सम्मान की बात है. सब तरह की निराशा और हताशा के बावजूद यूक्रेन हथियार नहीं डालेगा. यूक्रेन अभी जिंदा है और मुस्तैदी से लड़ रहा है. हमें किसी तरह का डर नहीं है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने हमले का पहला चरण जीत लिया है. हम दुनिया की नजरों में रूस को हरा चुके हैं.
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन ने हमले के पहले चरण को जीत लिया है. रूस ने हम पर नियंत्रण खो दिया है. यह लड़ाई अब रोकी नहीं जा सकती. इसलिए इस युद्ध के बीच हम अपने देश को सुरक्षित महसूस कराने के लिए तैयार हैं. आपके प्यार, सम्मान और सहयोग का शुक्रिया. यूक्रेन आपकी इस दरियादिली को हमेशा याद रखेगा.
'अमेरिकी पैसा चैरिटी नहीं, बल्कि निवेश'

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








