
यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के बेलगोरोड में 2 बसों पर बरसाए बम, 6 की मौत, 35 घायल
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2022 से युद्ध चल रहा है. अब तक दोनों देशों के हजारों सैनिक अपनी जान गंवा चुके हैं. युद्ध के कारण यूक्रेन से लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं और पड़ोसी मुल्कों में शरण ली है.
रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में यूक्रेनी ड्रोन से हुए हमले में 6 की मौत हो गई और 35 घायल हो गए. दोनों बसों पर बम बरसाए गए. सभी लोग दो अलग-अलग बसों में सवार होकर काम पर जा रहे थे. गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने कहा कि हमला बेरेज़ोव्का गांव के पास हुआ. उन्होंने एक बस की तस्वीर भी शेयर की, जिसकी खिड़कियां टूट हुई थीं. गवर्नर ने कहा कि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है और दो बच्चों को हल्की चोटें आई हैं.
यूक्रेन अपनी सीमा से लगे बेलगोरोड क्षेत्र पर लंबे समय से टैंक और ड्रोन से हमला कर रहा है. 2022 में रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था. यहीं से दोनों देशों के बीच युद्ध की शुरुआत हुई. जबकि कीव ने इस तरह के किसी भी हमले से इनकार किया है. कीव का कहना है कि हमने नागरिकों को निशाना नहीं बनाया है.
हाल ही में 'हैरी पॉटर कैसल' के नाम से मशहूर यूक्रेनी इमारत पर एक रूसी मिसाइल के हमले में पांच लोगों की मौत हो गई. हैरी पॉटर कैसल में एक प्राइवेट लॉ इंस्टीट्यूट चल रहा था. मिसाइल हमले के बाद एक इमारत में भीषण आग लग गई.
इसे ओडेसा पर अब तक हुए सबसे बड़े हमलों में से एक बताया गया. इसमें रूसी सेना ने शहर पर मिसाइलें, ड्रोन और बम दागे, जिससे समुद्री तट क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान जल उठा. करीब 25 महीने पहले यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से ओडेसा का बंदरगाह शहर लगातार रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों का निशाना रहा है.
बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2022 से युद्ध चल रहा है. अब तक दोनों देशों के हजारों सैनिक अपनी जान गंवा चुके हैं. युद्ध के कारण यूक्रेन से लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं और पड़ोसी मुल्कों में शरण ली है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








