
यूएई के बाद अब इस मुस्लिम देश में बनने जा रहा है हिंदू मंदिर
AajTak
सऊदी अरब के बाद बहरीन में हिंदू मंदिर का निर्माण होगा. इसके लिए बहरीन के शाही परिवार ने जमीन दान में की है. बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के तहत हिंदू मंदिर बनेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने इस पल को ऐतिहासिक बताया है.
यूएई के बाद बहरीन मध्यपूर्व का दूसरा देश होगा, जहां भव्य हिंदू मंदिर बनेगा.
इस पर चर्चा के लिए बहरीन के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री सलमान बिन हमाद अल खलीफा ने सऊदी अरब के बीएपीएस हिंदू मंदिर के प्रमुख से मुलाकात की.
अबू धाबी स्थित हिंदू मंदिर के प्रमुख पूज्य ब्रह्माविहारी स्वामी और बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने मनामा में शाही महल में क्राउन पुलिस से मुलाकात की थी.
बहरीन मध्यपूर्व का दूसरा देश है, जहां बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था पारंपरिक हिंदू मंदिर का निर्माण करेगी. मंदिर निर्माण के लिए बहरीन सरकार ने जमीन दान की है.
क्राउन प्रिंस की ओर से मंदिर निर्माण के लिए जमीन मिलने पर ब्रह्माविहारी स्वामी ने उनका आभार जताया.
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक संदेश भी दिया जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने इस ऐतिहासिक पल का स्वागत किया है.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने आजतक के साथ खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में बताया और कहा कि मोदी से बात करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं होती, वे सीधे फोन पर बात कर लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप पर हल्के तंज भी उन्होंने दिए. साथ ही, महात्मा गांधी को अपने जीवन का आदर्श भी बताया जो उनके दृष्टिकोण और जीवनशैली का प्रतीक है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.










