
युवती के सैंडल में लगा था जीपीएस ट्रैकर, जांच एजेंसियां हैरान, पटना एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार
AajTak
पटना एयरपोर्ट पर हुई यात्रियों की जांच में एक युवती के सेंडल में जीपीएस ट्रैकर बरामद किया गया है. ट्रैकर मिलते ही एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया. मामले की जांच की जा रही है.
बिहार के जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पटना से सनसनीखेज खबर सामने आई है. एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा एजेंसियों के जवानों ने एक ऐसी युवती को गिरफ्तार किया है, जो सैंडल में जीपीएस ट्रैकर लेकर सफर कर रही थी. घटना के बाद, पूरे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया. सभी जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. हांलाकि, युवती को पूछताछ के बाद ऐजेंसियों ने छोड़ दिया है, लेकिन किसी के समझ में नहीं आ रहा है कि उसके सेंडल में जीपीएस ट्रैकर क्यों लगा था.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











