
युवक को उल्टा लटकाकर गुंडों ने बरपाया कहर, पीटने से पहले उतार दिए थे पूरे कपड़े
AajTak
Crime News: युवक को नंगा करके छत से उल्टा लटका कर बेल्ट से पीटा गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना 3 माह पहले 15 या 16 नवंबर की बताई जा रही है. पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
मध्य प्रदेश के बैतूल में आदिवासी युवक के साथ अमानवीय कृत्य का मामला सामने आया है. युवक को नंगा करके छत से उल्टा लटका कर बेल्ट से पीटा गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना 3 माह पहले 15 या 16 नवंबर की बताई जा रही है. पीड़ित ने मंगलवार को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है .
बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के बांसपानी गांव निवासी आदिवासी युवक आशीष परते फोरलेन हाइवे किनारे चाय-नाश्ता की दुकान चलाता है. 15 या 16 नवम्बर 2023 की दोपहर में आशीष का दोस्त रिंकेश चौहान उसे बाइक पर बैतूल के आज़ाद वार्ड में लेकर आया और चेंड नाम के युवक के घर पर उसे कमरे में बंद किया. आशीष को पूरा नंगा करके छत से उल्टा लटकाया और बेरहमी से बेल्ट और लकड़ी से पीटा गया. पीड़ित का कहना है कि घटना 6-7 लोग शामिल थे. वायरल वीडियो में आरोपी पीटते हुए दिख रहा है.
पीड़ित का आरोप है कि गोवंश की तस्करी को लेकर आरोपी वसूली करते हैं और आरोपियों को पीड़ित पर भी शक था कि वह गोवंश की तस्करी में वसूली का कार्य करता है. इसी को लेकर उसके साथ यह घटना घटित हुई है.
पीड़ित का कहना है कि आरोपी गुंडे हैं जिसके कारण डर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी. मंगलवार को जब उसका वीडियो वायरल हुआ तो परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार की रात आदिवासी समाज के लोग कोतवाली पहुंचे और उन्होंने एसपी से मुलाकात की. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मारपीट, अपहरण और एट्रोसिटी सहित अन्य धाराओं में दो नामजद और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
पीड़ित युवक आशीष परते का कहना है, ''हमारे गांव के आसपास से गाय की गाड़ी निकलती हैं और इन्हें लगता है कि मैं उनसे वसूली करता हूं, क्योंकि मेरी दुकान हाइवे के किनारे है. आरोपियों के साथ वालों में से एक मेरा दोस्त बना था, जो मुझे बैतूल घूमने का बोलकर ले आया और यहां चेंड के घर में लेकर गए. वहां मुझे रूम में बंद करके मेरे कपड़े उतारे और बेल्ट-लकड़ी से मारना शुरू कर दिया. घटना दो महीने पहले की है. पीटने वाले लोग आदतन बदमाश हैं, इसलिए मैं डर गया था. जब गांव में वीडियो वायरल हुआ तो मैंने घटना के बारे में भैया को बताया और फिर वह थाने रिपोर्ट करने गए.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









