
युवकों ने वकील को पीटा, फिर 200 मीटर तक कार से घसीटकर ले गए... Video वायरल
AajTak
पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में कुछ युवकों ने एक वकील के साथ मारपीट की. इसके बाद कार से करीब 200 मीटर तक घसीटा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) में तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस (Police) ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.
पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में कार टच हो जाने पर कुछ युवकों ने एक वकील के साथ मारपीट कर दी. इसके बाद आरोपी मौके से जाने लगे. जब वकील ने उन्हें रोकना चाहा तो आरोपियों ने वकील को कार से करीब 200 मीटर तक घसीटा. इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल माडिया में काफी वायरल हो रहा है. पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है.
यहां देखें Video
जानकारी के अनुसार, लुधियाना में कार पर सवार होकर कुछ युवक कहीं जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में युवकों की कार एक अन्य व्यक्ति की कार से टच हो गई. इसके बाद दोनों ने कार रोकी और बाहर आने के बाद कहासुनी करने लगे. इसी बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि युवकों ने वकील के साथ मारपीट कर दी. वकील के साथ मारपीट करने के बाद युवक कार में सवार होकर जाने लगे, तभी वकील ने उसे रोकना चाहा.
यह भी पढ़ें: ट्रक ने मारी टक्कर, बाइक आगे फंसाकर कई किलोमीटर तक घसीटा, देखिए रोंगटे खड़े करने वाला Video
वकील कार के आगे बोनट पर लटक गया, तभी कार चला रहे युवक ने कार चला दी. इसके बाद युवक वकील को तकरीबन 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया. सड़क पर पानी भरा हुआ था, जिसकी वजह से काफी कीचड़ हो गया था. इसी बीच वकील कार से नीचे गिरकर घायल हो गए. इस घटना को मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया. पुलिस ने वीडियो के आधार पर इस पर इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










