
युद्ध से तेल की कीमतों में आग... 2022 के बाद पहली बार कीमत $100 के पार, PAK-बांग्लादेश में हाहाकार
AajTak
Middle East War ने दुनिया को संकट में डाल दिया है. इस युद्ध के चलते तेल की कीमतों में आग लगी हुई है और कीमतें बढ़ने से पाकिस्तान-बांग्लादेश जैसे देशों में हालात बदतर होते जा रहे हैं.
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध (US-Israel War With Iran) ने दुनिया की टेंशन को चरम (Global Tension) पर पहुंचा दिया है और इसका जरिया बना है कच्चा तेल. जी हां, जंग के तेज होने से कच्चे तेल की ग्लोबल कीमतों में आग लगी हुई है और Crude Oil Price साल 2022 के बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गए हैं. तमाम देश क्रूड ऑयल के आयात पर निर्भर हैं और कीमतों में आए इस उछाल के बाद इनकी मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं. पाकिस्तान, बांग्लादेश में तो हालात अभी से बदतर हो चुके हैं.
Crude के दाम कहां जाकर रुकेंगे? क्रूड ऑयल की कीमतों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारी उछाल देखने को मिला है और Brent Crude Price करीब 25% चढ़कर 115 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया. WTI Crude Price में भी झटके में 24 फीसदी की तेजी आई और ये 112 डॉलर प्रति बैरल के पार निकलकर ट्रेड कर रहा था. Murban Crude करीब 18 फीसदी की तेजी के साथ 120 डॉलर प्रति बैरल, तो वहीं नेचुरल गैस की कीमत (Natural Gas Price) में भी लगभग 8 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया.
अमेरिका में उत्पादित कच्चे तेल, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट की कीमत लगभग 106.22 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई, जो बीते शुक्रवार को 90.90 डॉलर पर बंद हुई थी. US Crude Oil Price आखिरी बार 30 जून 2022 को 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंचे थे और इसके बाद पहली बार इस आंकड़े के पार निकले हैं.
जंग ने लगाई तेल की कीमतों में आग Crude Oil Price में इस ताबड़तोड़ तेजी के पीछे की सबसे बड़ी वजह मिडिल ईस्ट में जारी जंग और इससे बड़े तेल उत्पादक व सप्लायर्स द्वारा तेल सप्लाई रोकने के ऐलान हैं. इस जंद में तेल रिफाइनरियों को निशाना बनाया जा रहा है. कुवैत से लेकर कतर तक ने तेल गैस की सप्लाई रोकने की धमकियां दी हैं. ईरान भी बड़ा तेल रिजर्व रखता है, लेकिन अमेरिका-इजरायल के हमलों से ये भी ठप है और यहां तक कि दुनिया के 20 फीसदी तेल की आवाजाही के लिए प्रमुख समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से हालात बद से बदतर हो गए हैं. ईरान की रोक से ये तेल रूट बैन है और इसका असर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के रूप में देखा जा रहा है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







